मुख्य समाचार

शिमला : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में स्वीप गतिविधियों का आयोजन

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान ने की। उन्होंने मतदाता की लोकतंत्र में भूमिका एवं मतदान के महत्त्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये तथा मतदाताओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी किया। इसके पश्चात् नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. किशोर जोधटा ने अपने विचार प्रस्तुत किये, जिसमें उन्होंने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत स्वीप टीम के सदस्य नरेश शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त विद्यालय में दो पोलिंग बूथ भी बनाये गए, जिससे छात्राओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गयी, जिसमें मतदान विषय पर भाषण, विशेष गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार जुब्बल एवं स्वीप टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
.0.

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

3 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

13 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago