मुख्य समाचार

शिमला : साइकिलिस्ट जसप्रीत पॉल पहुंचे रामपुर, छात्रों को बताया मतदान का महत्व

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने व मतदाताओं को उनके मत के मूल्य के बारे में जागरूक करने के लिए राज्य चुनाव आइकन जसप्रीत पाल ने आज पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर व सर्वपल्ली बी.एड. कॉलेज नोगली में छात्रों को मतदान के प्रति प्रोत्साहित किया ताकि वे अपने माता-पिता, परिवार के सदस्य के अलावा गांव वालों को भी वोट के लिए प्रेरित करें। उल्लेखनीय है कि 44 वर्षीय जसप्रीत पॉल फायर फॉक्स चैलेन्ज साइकिलिंग चैंपियनशिप विजेता व 2021 में एमटीबी चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर रहे साईकिलिस्ट हैं। जसप्रीत पॉल ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वह एक युवा आइकन हैं और सभी छात्र भी अपने आप में एक आइकन हैं, जोकि लोगों को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने सभी छात्रों से 18 वर्ष पूर्ण होने पर अपना वोटर कार्ड बना कर मतदान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।  उन्होंने कहा कि हर एक वोट मायने रखता है और लोकतंत्र में एक- एक वोट कीमती होता है। उन्होंने कहा कि चुनाव एक महापर्व है, जिसे हमें अन्य त्योहारों की तरह ही हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए और इस चुनावी पर्व में भाग लेकर अपने मत का अवश्य प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने बच्चों से चुस्त व फिट रहने के लिए  खेलों से जुड़े रहने का भी आग्रह किया। जसप्रीत पॉल अपने दौरे में शिमला, किन्नौर व लाहौल-स्पीति जिला के मतदाताओं को जागरूक करेंगे व विश्व के सबसे ऊंचाई पर स्थित टाशीगंग मतदान केंद्र तक जाकर कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रामपुर निशांत तोमर ने जसप्रीत पॉल व उनकी टीम का रामपुर पहुंचने पर स्वागत किया व युवाओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए उनका धन्यवाद किया। इस अवसर पर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के स्वीप टीम के नोडल अधिकारी डॉ0 विपिन शर्मा, कानूनगो इलेक्शन देवेन्द्र कुमार व स्वीप टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहें ।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

4 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

14 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago