अपराध /दुर्घटना

थाची में एक आरा मशीन, एक प्लेनर और 73 स्लीपर सीज

(नितेश सैनी),
औट थाना पुलिस और नाचन वन मंडल ने एक शिकायत के आधार पर थाची में दबिश देकर वहां से देवदार के 73 स्लीपरों सहित एक आरा मशीन और एक प्लेनर को सीज कर दिया है। यह कार्रवाई बीती 9 और 10 मई को हुई है। मिली जानकारी के अनुसार थाची के साथ लगते तांदी गांव निवासी ओम प्रकाश पुत्र झाबे राम ने पुलिस और वन विभाग को शिकायत दी थी कि तांदी गांव निवासी चेतन प्रकाश पुत्र नोख सिंह द्वारा अवैध लकड़ी की तस्करी की जा रही है। इसी आधार पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीमों ने मौके पर जाकर छापेमारी की तो वहां पाए गए स्लीपरों सहित आरा मशीन और प्लेनर को जब्त कर दिया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आईपीसी की धारा 379 और वन अधिनियम की धारा 31 और 32 के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस मामले के शिकायतकर्ता ओम प्रकाश पुत्र झाबे राम ने बताया कि अवैध लकड़ी की शिकायत के बाद पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद उसे दूसरे पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। इस संदर्भ में ओम प्रकाश ने 13 मई को डाक के माध्यम से एक पत्र एसपी मंडी को भेजकर सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

2 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

12 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago