राजनीति

नामांकन पत्रों की छंटनी में 7 उम्मीदवारों के नामांकन पाए गए सही

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से प्राप्त नामांकनों की छंटनी प्रक्रिया में 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं जबकि एक नामांकन को खारिज किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं, उनमें बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल, जनता कांग्रेस के रोबट कुमार, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार कुन्दन लाल कश्यप शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जो एक नामांकन खारिज किया गया है, वह भारतीय जनता पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार रीना कश्यप का है। अनुपम कश्यप ने बताया कि उम्मीदवार 17 मई, 2024 तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

6 hours ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

6 hours ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

6 hours ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

24 hours ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

1 day ago

पांवटा साहिब में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पांवटा साहिब के भूपूर में शुक्रवार को…

1 day ago