Categories: Uncategorized

फागू स्कूल के छात्रों ने पूरे सिरमौर में किया स्कूल का नाम रोशन 6बच्चो ने NMMSS एग्जाम किया पास


ब्यूरो रिपोर्ट : राजगढ शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फागू के नौवीं कक्षा के 6 बच्चो ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

विद्यालय के इन बच्चों का चयन नेशनल कम मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के तहत हुआ है। राज्यस्तरीय परीक्षा के हर चरण को पार कर अर्शिता शर्मा , दीक्षा, यामिनी रूहानी हर्षित और जतिन ने यह सफलता प्राप्त की।
इन होनहार बच्चो को 12वीं तक हर माह 1000 की स्कॉलरशिप मिलेगी।

26 नवंबर 2023 को एससीआरटी के माध्यम से NMMSS की राज्यस्तर की परीक्षा ली गई थी। एससीआरटी द्वारा कंडक्ट की गई इस परीक्षा में दो टेस्ट हुए थे।

सेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) जबकि दूसरा स्टेक एप्टिट्यूड टेस्ट (SAT)। इसमें परीक्षा
पहला मेंटल एबिलिटी टेस्ट (MAT) जबकि दूसरा स्कोलास्टिक एप्टिट्यूड टेस्ट (SAT)। इन परीक्षार्थी ने अपनी प्रतिभा के दम पर इन दोनों चरणों को पार किया।

एससीआरटी सोलन ने 13 मई को एनएमएमएसएस पेपर के परिणाम घोषित किया जिसमें जिला सिरमौर में फागू स्कूल से सबसे अधिक बच्चों का चयन हुआ है। इससे स्कूल में खुशी का माहौल है।
उधर, स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती कांता चौहान और शिक्षकों का मानना है कि ये सभी बच्चे बहुत ही मेहनती, लगनशील व आज्ञाकारी है, सभी ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

धर्मशाला में पेंशनरों का शक्ति प्रदर्शन, सुक्खू सरकार को अल्टीमेटम; मांगें नहीं मानीं तो होगा विधानसभा का घेराव!

ब्यूरो रिपोर्ट धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर…

6 hours ago

चार महीने पहले अग्निवीर बनने की मनाई थी खुशी, अब साहिल कुमार की मौत से परिवार में पसरा मातम

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश। महाराष्ट्र में हुए हादसे में जान गंवाने वाले अग्निवीर साहिल कुमार…

6 hours ago

संजौली में युवती का पीछा कर परेशान करने का आरोप, पुलिस ने युवक को किया पाबंद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में एक युवती का पीछा कर उसे…

6 hours ago

परवाणू में चिट्टा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 26.89 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), परवाणू: जिला सोलन के परवाणू में पुलिस ने नशा…

24 hours ago

सोलन : सनी साइड में आवारा कुत्तों का हमला, मासूम बच्ची घायल

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवादाता ), सोलन। शहर के सनी साइड क्षेत्र में आवारा…

1 day ago

पांवटा साहिब में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: पांवटा साहिब के भूपूर में शुक्रवार को…

1 day ago