राजनीति

सफाई कर्मियों को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपये दे रही सरकार : सीएम

पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वर्तमान राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर कमजोर वर्गोें के कल्याण एवं उत्थान के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है ताकि वे अपना जीवन सम्मानपूर्वक एवं सुविधाजनक जी सकें तथा उनके सामाजिक-आर्थिक तौर पर आशातीत बदलाव सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही कमजोर वर्गों के जीवन-यापन में सुधार लाने के लिए अनेक महत्वकांक्षी योजनाएं आरम्भ की हैं जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने इस वित्त वर्ष से वाल्मीकि समाज के लोगों और कामगारों के लिए आवास निर्माण में सहायता प्रदान करने के लिए ‘महर्षि वाल्मीकि कामगर आवास योजना’ आरम्भ करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत राज्य सरकार वाल्मीकि समाज के ऐसे सफाई कर्मचारियों जिनकी वार्षिक आय अढ़ाई लाख रूपये से कम हो तथा उनका अपना घर न हो को आवास निर्माण के लिए तीन लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी ताकि वे अपना घर बना सकें तथा उनका जीवन यापन सुलभ हो सके।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ‘मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना’ के तहत गृह निर्माण के लिए प्रदान की जा रही आर्थिक सहायता को भी डेढ़ लाख रूपये से बढ़ाकर तीन लाख रूपये कर दिया है जिससे विधवाओं एवं एकल नारियों को घर निर्माण के लिए समुचित धनराशि उपलब्ध हो तथा उनके जीवन स्तर में सुधार हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विधवाओं के बच्चों को भी मुफ्त शिक्षा प्रदान करने का प्रावधान किया है ताकि उनके बच्चे संसाधनों की कमी के कारण गुणात्मक शिक्षा से वंचित न रहे तथा इच्छानुसार वे अपने जीवन में आगे बढ़कर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश के नगर निगम धर्मशाला, सोलन और शिमला तथा नगर परिषद् नालागढ़ और परवाणू में रहने वाले कमजोर वर्गों तथा झुग्गी-झोपड़ी वासियों को मकान आवंटित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस आवंटन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी वर्ग तथा विधवाओं, निराश्रित महिलाओं, दिव्यांगों को अधिमान दिया जा जाएगा। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार का लक्ष्य समाज के कमजोर वर्गों का समुचित कल्याण एवं उत्थान सुनिश्चित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाना है ताकि वे उपेक्षित महसूस न करें तथा जीवन में अपनी इच्छानुसार अपने ध्येय को प्राप्त कर सामाजिक एवं आर्थिक तौर पर सशक्त हो सकें।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago