हेमंत चौहान ( संवाददाता, श्री रेणुका जी ) : जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी झील से आज शव बरामद हुआ है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्व देव 52 वर्षीय पुत्र शेर सिंह गांव सीरत पच्छाद का रहने वाला व्यक्ति था यह व्यक्ति पिछले कल से श्री रेणुका जी आया था। मिली जानकारी के अनुसार परिक्रमा मार्ग के गेट नंबर 1 के पास इस व्यक्ति के कपड़े और मोबाइल कल देखे गए। वाइल्डलाइफ के कर्मचारियों द्वारा पुलिस थाने को सूचित किया गया और आज फर्स्ट पैरा कमांडो नाहन से गोताखोरों को बुलाया गया और सर्च अभियान शुरू किया गया आज शाम 5:00 बजे के आसपास एक मृतक को झील से बाहर निकल गया। श्री रेणुका जी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। परिजनों के अनुसार विश्व देव की मानसिक स्थिति सही नहीं थी और कुछ दिन से वह घर से बिना बताए ही निकल गया था डीएसपी मुकेश कुमार ने झील में डूबे व्यक्ति के मौत की पुष्टि की है और बताया कि मामले को हर पहलू से जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…