राजनीति

कांग्रेस सरकार का 15 महीनों का कार्यकाल पूरी तरह निराशाजनक – रीना कश्यप

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता)
जिस आशा के साथ प्रदेश की जनता ने इस सरकार को चुना था, जनता की उन उम्मीदों पर यह सरकार पूरी तरह नाकाम साबित हुई है | यह बात भाजपा विधायक रीना कश्यप ने पच्छाद की विधायक रीना कश्यप ने पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के दाड़ो देवरिया व डिलमन ग्राम केंद्रों में नुक्कड़ जनसभाओं में लोगों को संबोधित करते हुए कही | विधायक ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को झूठे प्रलोभन देकर सत्ता तो हासिल कर ली मगर जनता से किये गये वादों को सरकार पूरा नहीं कर पाई और सत्ता संभालते ही पहला काम भाजपा सरकार द्वारा खोले गए संस्थानो को बंद करने का किया, जिससे भाजपा सरकार द्वारा आम जन मानस की भलाई के लिए खोला गया था । दूसरी तरफ केंद्र सरकार का 10 सालों का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है । इस कार्यकाल में धारा 370 हटाना, तीन तलाक कानून, राम मंदिर निर्माण बनने जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं । इसके साथ साथ आम जन मानस के कल्याण के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं जिसमें आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना, फसल बीमा योजना, स्वच्छ पेयजल मिशन, विश्व कर्मा योजना, लखपति दीदी योजना जैसी दर्जनों योजनाएं शामिल हैं, जिससे समाज के हर वर्ग के लाखो करोड़ो लोगो को लाभ मिला है। इसके साथ साथ केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली के कारण आज भारत की विश्व में एक अलग पहचान बनी है और हमारा देश विश्व गुरू बनने की राह पर लगातार आगे बढ़ रहा है । उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर मतदाता तक पंहुचने और उसे केंद्र की जन कल्याणकारी नितियों व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नितियों के बारे में अवगत कराये, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में सांसद सुरेश कश्यप को भारी मतों से विजयी बनाकर देश की संसद में भेजा जा सके व मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके ।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

15 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

15 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

16 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

16 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

22 hours ago