शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
आए दिन हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है | युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए तरह तरह के प्रयास समाज और युवाओं द्वारा किए जा रहे हैं| ऐसा ही एक प्रयास क्रिकेट क्लब टिल्लू शिलारू द्वारा किया गया, जिसमे एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य ने बताया कि यह युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ-साथ सुनील शर्मा जो कि उनके साथी थे, उनकी याद में इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है | 12 दिन तक चलने वाले इस प्रतियोगिता में 64 टीमों ने भाग लिया, जिसमे एशियन डायनामाइट पुजारली ने 1,11,111 रुपए की नगद राशि और एक ट्राफी अपने नाम की, वहीं शर्मा ब्रदर टिल्लू उप विजेता रही| इसके इलावा सेमी फ़ाइनल तक पहुंची टीमों को भी 5000 प्लस ट्राफी दे कर सामनित किया गया | इसके इलावा अंकित मैन ऑफ द सीरीज, अंकुश शर्मा बेस्ट फिल्डर, बेस्ट गेंदबाज हितेश, बेस्ट वीक्टकीपर भूषण और बेस्ट बालेबाज़ विकी को भी अच्छे खेल के लिए स्मानित किया गया | स्थानिय कमेटी ने स्थानीय जनता का भी उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया और युवाओं को नशे से दूर रहने का भी आवाहन किया |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…