ददाहू (हेमंत चौहान, संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने आज दसवीं कक्षा के नतीजे घोषित किए हैं। इन नतीजों में टॉप टैन में सिरमौर के आदित्य ने 7वां स्थान प्राप्त किया है। एकेएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ददाहू के आदित्य ने 99 फ़ीसदी अंक लेकर हिमाचल में सातवें स्थान पर रहा। स्कूल के प्रिंसिपल सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आदित्य पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन करता रहा है। वॉलीबॉल आदित्य का प्रिय खेल रहा है। आदित्य ने किसी भी प्रकार की ट्यूशन नहीं पड़ी है। घर पर रहकर ही उसने पढ़ाई की है। आदित्य ने अपनी इस उपलब्धि के लिए उसने माता-पिता को श्रेय दिया है। साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल और टीचर का आभार जताया है। आदित्य ने 700 में से 693 अंक प्राप्त किए हैं। आदित्य ने प्लस वन में करियर अकैडमी स्कूल नाहन में एडमिशन ली है। आदित्य ने नॉन मेडिकल लिया है वह इंजीनियर बनना चाहता है।
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…
ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…
ब्यूरो रिपोर्ट मनाली (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के मनाली क्षेत्र के अलेऊ गांव…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के डूंगाघाट में एक भीषण सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर और न्यायमूर्ति भूपेश शर्मा की खंडपीठ के समक्ष दो…