राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
जिला सिरमौर के गांव जोल डा० कोटला बांगी उप तहसी- पझोता स्थित नोहरी की बेटी चाँदनी ने दसवी कक्षा की वार्षिक परिक्षा में 97.5% अंक लेकर यह जता दिया है कि आपकी आर्थिक स्थिति जैसे भी हो यदि आप लक्ष्य निर्धारित रणनीति के तहत अपनी शैक्षणिक गतिविधियों में आगे बढ़ रहे है, तो दुनिया की कोई भी ताकत आपके कदमों को नही रोक सकती । चाँदनी एक गरीब परिवार से सम्बन्ध रखती है, पिता का साया बचपन में ही उठने के कारण माता दिहाड़ी मजदूरी करके चांदनी की परवरिश कर रही है | चांदनी ने 700 में से 683 अंक लेकर स्कूल व पूरे पझोता क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व सभी अध्यापको ने चांदनी व परिजनों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं व आशीर्वाद दिया | चांदनी ने इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनो व परिजनों को दिया |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…