सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),
आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें एसवीएन पब्लिक हाई स्कूल सराहां का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसमें वंशिका कश्यप और वंशिका पवार 684 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, मानसा दत 676 अंक लेकर द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान अक्षिता वर्मा ने 675 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में बच्चों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक महेंद्र पाल नेहरू, स्कूल सलाहकार सुनंदा आर्या, स्कूल प्रधानाचार्य डॉ रागिनी नेहरू भटनागर ने बच्चों की कामयाबी पर उन्हें बहुत बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सभी अध्यापक वर्ग ने बच्चों की उपलब्धि की पर बच्चों की भूरि भूरि प्रशंसा की । विद्यालय प्रबंधन की ओर से बच्चों के अभिभावकों को भी बहुत-बहुत बधाई दी गई ।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…