मुख्य समाचार

डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम रहा शानदार

सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड द्वारा आज दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कई विद्यार्थियों ने हिंदी, संस्कृत, गणित और आईटी जैसे विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए | हिंदी विषय में विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए | वहीं संस्कृत, गणित और आईटी में भी 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है | कक्षा में मुस्कान ने 97.71% अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया, वहीं सारांशिका अंगरिया 97.42% अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रही तथा महक शर्मा 97.28% अंक प्राप्त तीसरे स्थान पर रही। स्कूल के प्रबंधक विशाल पुंडीर ने मुस्कान की इस सफलता पर उसे मिठाई खिलाकर बधाई दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की तथा साथ ही विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व विद्यालय के सभी अध्यापक वर्ग व गैर अध्यापक वर्ग को ढेर सारी शुभकामनाएं दी | साथ ही विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को कहा कि अगर जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो मेहनत पर विश्वास करें, यदि आप सपना देख सकते हैं तो आप उसे पूरा भी कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago