मुख्य समाचार

चंडीगढ़ के माउंट व्यू होटल में मंथन -2024 कार्यक्रम आयोजित

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

चंडीगढ़ के माउंट व्यू होटल में रीजनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (रोटो) नॉर्थ की ओर से मंथन -2024 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्टेट ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) हिमाचल प्रदेश ने प्रतिभागी के तौर पर भाग लिया। इसमें अंगदान को लेकर जागरूकता फैलाने सहित ब्रेन डेड व्यक्ति के अंग रिट्रीवल करने व ट्रांसप्लांट के संबंधी आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इसमें सोटो जम्मू कश्मीर, सोटो उत्तर प्रदेश, सोटो हरियाणा, एम्स ऋषिकेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। सोटो हिमाचल के नोडल अधिकारी डॉक्टर पुनीत महाजन ने हिमाचल में डिसीस्ड ऑर्गन डोनेशन प्रोग्राम में आ रही चुनौतियों और पहल के बारे में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जानकारी दी । उन्होंने कहा कि हिमाचल में भौगोलिक परिस्थितियों अलग होने के चलते संभावित ब्रेन डेड मरीज अस्पताल देरी से पहुंचता है। वही गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के तीमारदार आगामी इलाज के लिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ लेकर जाते हैं। इसी कारण से हिमाचल के कई अंगदाता पीजीआई में अंगदान करते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से करीब 960 लोगों ने अंगदान करने का शपथ पत्र भरा है वही ऑफलाइन माध्यम से करीब 1500 लोगों ने अभी तक अंगदाता होने का शपथ पत्र भरा है। उन्होंने बताया कि सोटो की ओर से प्रदेश घर में करीब 150 अंगदान जागरूकता शिविर लगाए जा चुके हैं। समय में हिमाचल में दो केडावेरिक (डिसीस्ड) ऑर्गन डोनेशन हुई है। कार्यक्रम में नेशनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (नोटो) के डायरेक्टर डॉ अनिल कुमार, पीजीआई चंडीगढ़ नॉर्थ डॉ विपिन कौशल, सीनियर रीजनल डायरेक्टर चंडीगढ़ डॉक्टर अमरजीत कौर, पीजीआई के डायरेक्टर डॉ विवेक लाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago