मुख्य समाचार

सिरमौर : अग्निशमन विभाग सिरमौर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला में ग्रीष्म ऋतु के आगमन के साथ ही अग्निशमन विभाग, सिरमौर द्वारा अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, ताकि जिला की स्थानीय जनता औद्योगिक क्षेत्रों तथा सरकारी व निजी कार्यालयों में आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। इसी के मध्य नजर आज दमकल चौकी कला आम के अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा मैसर्स पशुपति स्पिनिंग मिल प्राइवेट लिमिटेड खेरी स्थित काला अंब में आज समस्त स्टाफ एवं कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा पर जागरूकता अभियान एवं आगजनी की घटनाओं से बचने हेतु मोक अभ्यास के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अभियान में आज लगभग कंपनी के 30 कर्मचारियों ने जागरूकता अभियान एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (विभिन्न अग्निशामक यंत्रों को चलाने) का लाभ ग्रहण किया, जिसकी जानकारी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने दी, उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर के विभिन्न क्षेत्रों में आग-जनी की घटनाओं को कम करने एवं लोगों में जागरूकता पैदा करने हेतु इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ताकि स्थानीय समुदायों में आगजनी पर जागरूकता लाई जा सके व इस ग्रीष्म ऋतु में जंगली एवं घरेलू आग से होने वाले जान एवं माल के नुकसान को भी कम किया जा सके |

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

11 hours ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

15 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

16 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

18 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

20 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

22 hours ago