मुख्य समाचार

सोलन : सायरी में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन

सोलन(कमलजीत/सवांददाता),

कण्डाघाट उपमण्डल के सायरी में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम स्वीप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | इसकी अध्यक्षता उप निदेशक (उच्चतर शिक्षा) सोलन डॉ. जगदीश चंद नेगी ने की| डॉ. जगदीश नेगी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापक अभिभावक संघ के सदस्यों, पंचायत के प्रतिनिधियों तथा उपस्थित स्टाफ से आग्रह किया कि वे अपने आस-पास के पात्र मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि लोकतंत्र को और मज़बूत बनाया जा सके |स्वीप नोडल अधिकारी राजेश ठाकुर व हेमेंद्र शर्मा ने प्रथम अप्रैल, 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप तथा बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से अपना मतदाता पहचान पत्र बनाने की प्रक्रिया के बारे विस्तृत जानकारी दी | उन्होंने मतदान केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं जैसे व्हील चेयर, कतार रहित मतदान, रैम्प इत्यादि के बारे में भी जानकारी दी | राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी की प्राचार्य इंदु शर्मा ने निर्वाचन विभाग की तरफ से आई टीम का स्वागत किया |विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा इस अवसर पर मतदान जागरूकता पर आधारित एक समूह गान, कविता व भाषण के माध्यम से मतदान का संदेश दिया | इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य सहित स्टाफ सदस्य, अध्यापक अभिभावक संघ के सदस्य तथा पंचायत प्रतिनिधि व लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित थे |

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

11 hours ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

15 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

16 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

18 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

20 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

22 hours ago