मुख्य समाचार

शिमला : जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने की सीमाओं का किया निरीक्षण,

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट ),
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने जिला को अन्य राज्यों एवं जिला से जोड़ती सीमाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतर्राजीय पुलिस चेक पोस्ट कुड्डू, फेडिज पुल एवं हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पोस्ट बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने निगरानी दल एवं अन्य टीमों को अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे टीमों को 24 घंटे तैनात रहते हुए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच करने को कहा। साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्रानु के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एआरओ को क्षेत्र के मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त ने इस अवसर पर गत दिनों में राष्ट्रीयराजमार्ग -707 पर स्नेल में हुए भूस्खलन क्षेत्र का भी जायजा लिया, जिसमें दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और ऐसी घटना भविष्य में न हो। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी (ना.) जुब्बल राजीव सांख्यान, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago