मुख्य समाचार

मनाली और निरमंड में शराब की खेप बरामद

कुल्लू (आशा डोगरा, सब एडिटर),

कुल्लू पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है | ऐसे में पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर नकेल कसी जा रही है | जिला पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में शराब की खेप बरामद की है | एसपी कुल्लू डॉ गोकुलचंद्रन कार्तिकेयन ने बताया कि आवकारी अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना मनाली व निरमंड में दो मामले पंजीकृत किये गए | प्रथम मामले में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना मनाली की टीम ने वांहग में टीमन तमंग निवासी गांव व डाकघर वांहग तहसील मनाली के खोखे की तलाशी की गई, तलाशी के दौरान 94 बोतलें अग्रेजीं शराब व 33 बोतलें बकार्डी ब्रीज़र की बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस ने टीमन तमंग के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत थाना मनाली में दर्ज किया गया है और आगामी छानबीन शुरू कर दी है। तो वहीं दूसरे मामले में गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस थाना निरमंड की टीम ने हिमरावाउडी में तेज राम निवासी गाँव खजेडा डाकघर अरसू तहसील निरमण्ड के चिकन शॉप से तलाशी के दौरान 05 बोतलें मार्का उना नम्बर-1 बरामद की है। पुलिस ने तेज राम के विरुद्द थाना निरमंड में आबकारी अधिनियम के तहत मामला पजींकृत किया गया है। दोनों मामलो की कुल्लू पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

2 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

2 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

2 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

2 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

2 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

3 hours ago