मुख्य समाचार

शिमला : शहरी व ग्रामीण विस क्षेत्र के मतदान कर्मियों के लिए पूर्वाभ्यास आयोजित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट) ,

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत 64-शिमला (शहरी) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों की पहली रिहर्सल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर शिमला एवं 63-शिमला ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदान कर्मियों की रिहर्सल राजकीय डिग्री महाविद्यालय संजौली में आयोजित की गई। शिमला शहरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के पूर्वाभ्यास का आयोजन दो सत्र में किया गया, जिसमें पहले सत्र में 265 तथा दूसरे सत्र में 270 मतदान कर्मियों ने हिस्सा लिया। इसी प्रकार शिमला ग्रामीण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की रिहर्सल भी दो सत्र में आयोजित की गई, जिसमें पहले सत्र में 305 तथा दूसरे सत्र में 271 मतदान कर्मियों ने हिस्सा लिया। इन पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने की। अनुपम कश्यप ने उपस्थित पीठासीन अधिकारियों (पीआरओ) और सहायक पीठासीन अधिकारियों (एपीआरओ) को मतदान प्रक्रिया के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के सुचारू संचालन की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने मतदान कर्मियों के विभिन्न विषयों पर संशय भी दूर किए। उन्होंने उपस्थित मतदान कर्मियों को रिहर्सल के दौरान सिखाई गई प्रक्रिया को ठीक से समझने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी चुनाव के दौरान आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य  करें। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, सहायक रिटर्निंग अधिकारी शिमला एवं उपमंडलाधिकारी शिमला (शहरी) भानु गुप्ता, सहायक रिटर्निंग अधिकारी शिमला एवं उपमंडलाधिकारी शिमला (ग्रामीण) कविता ठाकुर, तहसीलदार (निर्वाचन) राजेंद्र शर्मा ने उपस्थित मतदान कर्मियों को मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन और उनके दायित्वों व कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago