मुख्य समाचार

शिमला : मेजर जनरल के पी सिंह ने शिमला में किया चयनित अग्निवीरों को किया प्रोस्ताहित

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

भारतीय थल सेना के हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ के ऐ डी जी  मेजर जनरल के पी सिंह ( विशिष्ट सेवा मेडल ) ने बृहस्पतिवार को सेना भर्ती कार्यालय शिमला का दौरा किया| उन्होंने नव नियुक्त अग्निवीर जो की विभिन्न सेना प्रशिक्षण केन्द्रों में ट्रेनिंग के लिए रवाना हो रहें हैं उन्हें चयनित होने पर बधाई दी और साथ मे मिलिट्री ट्रेनिंग पूरी लगन तथा निष्ठा से करने के लिए कहा | उन्होंने बताया की सभी को  मन लगाकर, ईमानदारी और वफादारी से देश की सेवा करनी चाहिए | साथ ही में उन्होंने भर्ती कार्यालय शिमला के अधीनस्थ  ऑनलाइन परीक्षा  केंद्र H.P कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन,शिमला का निरिक्षण किया और परीक्षा के बारे में तथा परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली |सेना भर्ती कार्यालय, शिमला के भर्ती निदेशक, कर्नल पुष्विंदर कौर ने जानकारी देते हुए बताया की शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई तक इन जिलों के विभिन्न केन्द्रों पर ली जा रही है I

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

4 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

7 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

10 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago