मुख्य समाचार

शिमला : चुनाव के दौरान समन्वय स्थापित कर कार्य करें सभी मुलाजिम – एडीएम

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),


ठाकुर रामलाल मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) जुब्बल में आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रिहर्सल का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज ने की। अजीत भारद्वाज ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि सभी लोग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करे, ताकि लोकसभा चुनाव का सफल निष्पादन हो सके। उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान ने उपस्थित कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राजीव सांख्यान ने बताया कि ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग बहुत संवेदनशील है तथा ईवीएम के परिचालन एक परिवहन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार निर्वाचन शिमला राजेन्द्र शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किये तथा जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार संजीव शर्मा, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों के अतिरिक्त तहसीलदार जुब्बल, कोटखाई, नायब तहसीलदार जुब्बल, कोटखाई, टिक्कर, बीडीओ जुब्बल कोटखाई एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

2 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

2 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

2 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

2 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

2 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

3 hours ago