मुख्य समाचार

शिमला : चुनाव के दौरान समन्वय स्थापित कर कार्य करें सभी मुलाजिम – एडीएम

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

ठाकुर रामलाल मैमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) जुब्बल में आज आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रिहर्सल का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज ने की। अजीत भारद्वाज ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कहा कि सभी लोग आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें ताकि लोकसभा चुनाव का सफल निष्पादन हो सके। उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान ने उपस्थित कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राजीव सांख्यान ने बताया कि ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग बहुत संवेदनशील है तथा ईवीएम के परिचालन एक परिवहन के दौरान विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त तहसीलदार निर्वाचन शिमला राजेन्द्र शर्मा ने भी अपने अनुभव साझा किये तथा जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये। इस अवसर पर नायब तहसीलदार संजीव शर्मा, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के कर्मचारियों के अतिरिक्त तहसीलदार जुब्बल, कोटखाई, नायब तहसीलदार जुब्बल, कोटखाई, टिक्कर, बीडीओ जुब्बल कोटखाई एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

1 day ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

2 days ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 days ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

2 days ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

3 days ago