अपराध /दुर्घटना

धर्मपुर के मनुधार में सरकारी बस दुर्घटनाग्रस्त, यात्रियों में मची अफरा तफरी

मंडी (नितेश सैनी),

मंडी जिला के धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस सड़क किनारे नीचे की तरफ को लुढ़क गई। सड़क किनारे पेड़ होने के वजह से बस रूक गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बुधवार सुबह सुबह ही अपने गंतव्य की ओर निकली बस में सवार करीब 30 से 40 यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में स्कूली बच्चों समेत अन्य को चालक की सीट से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर मैकेनिकल स्टॉफ व आरएम धर्मपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उधर, आरएम धर्मपुर विनोद कुमार ने बताया कि बस ​स्किड होने के चलते जरा सड़क के बाहर निकल गई थी। सभी सवारियां सुर​क्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया था।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

8 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

10 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

11 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

14 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

14 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

14 hours ago