नाहन(हेमंत चौहान/सवांददाता),
सिरमौर जिला में मतदाता जारूगता कार्यक्रमों के अन्तर्गत 100 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को सम्मानित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। जिला स्तरीय कार्यक्रम 27 अप्रैल को नाहन के एसएफडीए हॉल में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नाहन क्षेत्र के 100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को सम्मानित किया जायेगा। विधानसभा सभा क्षेत्रों के स्तर पर भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज सोमवार को नाहन में प्रदान की है। उन्होंने कहा कि ने कहा कि “मतदान का त्यौहार, सिरमौर है तैयार“ शीर्षक से जिला स्तरीय सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत इस जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ताकि सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करके लोकतंत्र की मजबूती में अपनी अहम भूमिका निभा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के अलावा दिव्यांगजन मतदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही नव मतदाताओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित गया है।सुमित खिमटा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आधार पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच शिविर, वोट पंजीकरण आदि सुविधाओं के साथ-साथ सेल्फी प्वांईट भी स्थापित की जाएगी ताकि अधिक से अधिक लोग वोट के महत्व के बारे में जागरुक हो सकें। इसके अलावा एक सिग्नेचर कैंपेन भी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वंय सहायता समूहों की सदस्य, आंगनवा़ड़ी और आशा वर्कर, युवक मण्डल के सदस्यों सहित जे.बी.टी., आई.टी.आई. व अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी भाग लेंगे।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…