मुख्य समाचार

शिमला : धार कंदरू पंचायत में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कँवर रवींद्र सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

ठियोग कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली धार कंदरू पंचायत में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कँवर रवींद्र सिंह का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। हाल ही में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस में कँवर रवींद्र सिंह को राष्ट्रीय सह समन्वयक नियुक्त किया गया था। साथ ही उन्हें सह प्रभारी के रूप मैं जम्मू और कश्मीर की भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी। इस नियुक्ति के बाद वो पहली बार अपनी गृह पंचायत आये और यहाँ की जनता ने उनका अभिनंदन किया। इस मौक़े पर पंचायत के सभी महिला मंडल भी उपस्थित रहे।काँवर रवींद्र सिंह ने महिला मंडल धार को 20000 राशि व्यक्तिगत तौर पर दी जिससे महिलाओं का सशक्तीकरण हो। ग्राम पंचायत धार कंदरू से ताल्लुक़ रखने वाले कँवर रवींद्र सिंह पिछले काफ़ी समय से राजनीति से जुड़े हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों में विभिन्न पदों पर कार्य किया जिसने शिमला शहरी ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव तथा प्रदेश किसान कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रमुख हैं।उनकी राष्ट्रीय किसान कांग्रेस मैं नियुक्ति से उनकी गृह पंचायत के सभी लोग बढ़े खुश नज़र आये। ओम वर्मा,राजेश वर्मा,सुनपा वर्मा, सुषमा शर्मा, संदीप कँवर आदि मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। इस मौक़े कँवर रवींद्र सिंह ने पंचायत के सभी लोगो का धन्यवाद किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में वे उनकी सभी माँगो को लेकर प्रदेश एवं केंद्र सरकार तक ले जाएंगे। लोगो के द्वारा उठायी गई बड़गाँव मतियाना सड़क की ख़स्ता हालत पर भी उन्होंने कहा कि वे इसे विधायक कुलदीप सिंह राठौर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य के समक्ष उठायेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल खेड़ा,उप प्रधान अखिलेश शुक्ला,प्रदेशाध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सोहन वर्मा का धन्यवाद किया।लंबे समय से स्ट्रीट लाइट की समस्या से जूझ रही, जंगल के साथ सटे डाया गाँव की सुनीता शर्मा तथा चालान की नीतू शर्मा को स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए उन्होंने 5-5 हज़ार रुपये की राशि भी उन्होंने व्यक्तिगत तौर पे दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में जमीन विवाद ने बिगाड़े पारिवारिक रिश्ते! ससुर-बहू आमने-सामने, दोनों पक्षों ने दर्ज करवाया केस

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के जौला गांव में जमीन और घास काटने को लेकर…

2 hours ago

रेणुका जी मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर सीट पकड़ने की आपाधापी में एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन-अंधेरी रूट पर चलने वाली HRTC बस की चपेट में आने से…

3 hours ago

पत्नी के लिए दवाई लेने निकले थे ईश्वर दास, लक्कड़ बाजार में गहरी खाई में गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे…

7 hours ago

हिमाचल में महंगाई की मार! चीनी, जीरा और हल्दी के दामों में उछाल, बिगड़ा रसोई का बजट

ब्यूरो रिपोर्ट : प्रदेश में सुक्खू सरकार के कार्यकाल में आम जनता को महंगाई से…

12 hours ago

तपहले सेना और ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर घिरे मंत्री, अब भीड़ में जाने पर छित्तर पड़ने की बात कहने का कथित बयान चर्चा में

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के…

12 hours ago

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

1 day ago