मुख्य समाचार

सीएमओ शिमला : परिवर्तित मौसम में सतर्कता बरतने की आवश्यकता

शिमला(ब्यूरो रिपोर्ट),

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश प्रताप ने जानकारी देते हुए कहा कि मौसम परिवर्तित होते ही पीलिया, अतिसार (दस्त, उल्टी और आंत्रशोथ ) इत्यादि बीमारियां होने का अंदेशा रहता है। इन रोगों से हम सही जानकारी और सतर्कता बरतते हुए निजात पा सकते हैं। डॉक्टर राकेश प्रताप ने बताया कि दूषित खाद्य व दूषित पेय पदार्थ के सेवन से अतिसार, आंत्रशोथ, पीलिया व टाइफाइड होने का खतरा बढ़ जाता है। इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनसाधारण से आवाहन किया कि व्यक्तिगत स्वच्छता और आसपास की स्वच्छता का पूरा ध्यान रखें। पानी उबालकर पिए, हमेशा ताजा भोजन खाए और भोजन को ढक कर रखें। शौच करने के बाद और खाना खाने से पहले और खाना बनाने से पहले हाथों को साबुन पानी से अच्छे से धोएं। सड़े-गले तथा अधिक समय तक कटे हुए फल, सलाद, सब्जियों के सेवन से बचे तथा खास तौर पर शादी विवाह तथा अन्य कोई समारोह में खान-पान संबंधित विशेष एहतियात बरतें। उल्टी दस्त लगने पर ओआरएस घोल का इस्तेमाल करें,तथा समय गवाएं बिना अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाएं और नजदीकी आशा कार्यकर्ता व स्वास्थ्य कार्यकर्ता से संपर्क करें। सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं प्रत्येक सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में निशुल्क उपलब्ध है।

ReplyReply allForwardYou can’t react with an emoji to a large group
Himachal Darpan

Recent Posts

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

3 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

19 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

1 day ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

1 day ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

2 days ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

2 days ago