मुख्य समाचार

शिमला : संजौली कॉलेज में खुला ‘इ-सर्विसेस’ साइबर कैफे, कैम्पस में ही स्टडी मटेरियल प्रिंटिंग की भी मिलेगी सुविधा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

राजधानी शिमला स्थित उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में आज दिनाँक 10 अप्रैल 2024 (बुधवार) को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ‘इ-सर्विसेस’ साइबर कैफे खोला गया। लंबे समय से विद्यार्थियों की इस मांग पर अमल करते हुए महाविद्यालय प्राचार्या प्रो भारती भागड़ा ने आज इस सुविधा का उद्घाटन किया। साइबर कैफे के खुलने से अब महाविद्यालय के विद्यार्थियों को फोटोस्टैट, प्रिंटिंग, लैमिनेशन, डाउनलोडिंग, फोटोग्राफ, बाइंडिंग, ऑनलाइन एडमिशन, ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरना एवम प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने जैसी अनेक सुविधाएं संजौली कॉलेज के कैम्पस में ही बाजार से सस्ती दरों पर मिलेंगी। अब इन जरूरतों के लिए विद्यार्थियों को बाजार में इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। प्राचार्या प्रो भारती भागड़ा और साइबर सुविधा के इंचार्ज प्रो दीपक कपरेट ने ‘इ-सर्विसेस’ साइबर कैफे द्वारा उपलब्ध सभी सुविधाओं पर संतोष जताते हुए कहा कि इस सुविधा का विद्यार्थी वर्ग अवश्य ही भरपूर लाभ उठाएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग के सभी सदस्य भी मौजूद थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

3 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

3 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago