मुख्य समाचार

धर्ममशाला : मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान किया आरंभ – डीसी

धर्मशाला(साक्षी /सवांददाता),

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने वीरवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि चुनाव का पर्व, देश का गर्व है तथा प्रत्येक मतदाता को एक जून 2024 को अपने घरों से निकलकर मताधिकार का उपयोग जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकारी ही नहीं अपितु कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी है तथा मतदान का यह पर्व पांच वर्ष में एक बार आता है। उन्होंने सभी नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि अपने परिवार के अलावा आस पड़ोस मतदान करने से कोई भी छूटे नहीं। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियां आरंभ की गई हैं। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी पात्र युवाओं के वोटर आईडी कार्ड के लिए निर्धारित प्रपत्र भरवाने के लिए अभियान आरंभ करेंगे ताकि कोई भी युवा मतदाता वोट डालने के हक से वंचित नहीं रहे। उन्होंने कहा कि वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से वोटर आईडी कार्ड से संबंधित आवश्यक जानकारियां हासिल की जा सकती हैं इसके साथ ही ईवीएम तथा वीवीपैट का टेªनिंग मेड्यूल के बारे में भी इस ऐप पर सुविधा उपलब्ध है। उन्होने कहा कि टोल फ्री 1950 पर भी वोटर जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

दो बेटियों की माताओं को आंगनवाड़ी भर्ती में मिलेंगे 2 अतिरिक्त अंक, हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी भर्ती में दो बेटियों वाली महिलाओं के…

9 hours ago

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

3 days ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

4 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

4 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

5 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago