मुख्य समाचार

शिमला : मेजर जनरल के पी सिंह ने किया राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, चैल का दौरा

शिमला(विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ़)

मेजर जनरल के पी सिंह, विशिष्ट सेवा मेडल, एडीजी, मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और केन्द्र शासित चण्डीगढ़) अम्बाला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, चैल में एक प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया। मेजर जनरल के पी सिंह ने देश की सुरक्षा में भारतीय सेना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान नैतिक मूल्यों और देशभक्त के जज्बे पर विशेष बल दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मिलिट्री स्कूल में उपलब्ध करवाई जा रही बेहतरीन सुविधाओं और अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। भारतीय सेना में अधिकारी रैंकों में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया। यह प्रेरक व्याख्यान भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर, शिमला, मेजर कपिल सलिमाठ, प्रशाशिनिक अधिकारी और प्रिंसिपल वी के गंगवाल जैन, चैल द्वारा अयोजित किया गया, जिसमे 230 छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। इस पर मेजर जनरल के पी सिंह ने उन्हें आयोजन के लिए बधाई दी। सभी छात्र- छात्रओं ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए दिलचस्पी दिखाई। इस व्याख्यान में कर्नल पुष्विंदर कौर, भर्ती निदेशक, भर्ती कार्यालय शिमला ने भी सभी छात्र-छात्रओं को सम्बोधित किया और उनको भारतीय सेना के अधिकारियों की देश के प्रति जिम्मेदारियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने भारतीय सेना में विभिन्न अधिकारी रैंकों की भर्ती प्रक्रियाओं के बारे में भी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया।

Himachal Darpan

Recent Posts

किराए के कमरे में मिली 20 वर्षीय युवती की लाश, इलाके में फैली सनसनी

( ब्यूरो रिपोर्ट ), हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

5 hours ago

हिमाचल के इन जिलों में 1 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट, न्यूनतम तापमान माइनस 5.1 डिग्री तक गिरा

( ब्यूरो रिपोर्ट ),  हिमाचल प्रदेश में नवंबर के महीने में बारिश में 82 प्रतिशत…

23 hours ago

धर्मपुर में टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), धर्मपुर, 27 नवंबर 2026: SIU सोलन की टीम…

1 day ago

कड़ा और कृपाण पहनने पर सिख युवक को परीक्षा से रोकने पर गुरमीत सिंह ने उठाए सवाल

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत…

1 day ago

परवाणू में SIU टीम की बड़ी कार्रवाई, आल्टो गाड़ी से 8.72 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने गुप्त सूचना…

1 day ago