रामपुर बुशहर(सुरजीत नेगी/संवाददाता ),
रामपुर के दत्तनगर में आयोजित एसजेवीएन की 13 वीं अंतर केंद्रीय विधुत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी प्रतियोगिता पर बीबीएमबी की टीम ने अपना कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीबीएमबी ने एसजेवीएन को रोमांचक मैच में हराकर प्रतियोगिता के विजेता का खिताब अपने नाम किया। एसजेवीएन द्वितीय और पीजीसीआईएल की टीम तृतीय स्थान पर रही। रविवार को प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्यातिथि मुख्य महाप्रबंधक अभय शंकर शुक्ला और लूहरी जल विद्युत परियोजना प्रमुख सुनील चौधरी ने विजेता
टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रामपुर परियोजना स्थल दत्तनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर केंद्रीय विद्युत क्षेत्र उपक्रम कबड्डी प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मैच एनएचपीसी और पीजीसीआईएल के बीच खेला गया, जिसमें पीजीसीआईएल ने एनएचपीसी को करारी शिकस्त दी। वहीं प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एसजेवीएन और बीबीएमबी के बीच खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में बीबीएमबी ने एसजेवीएन को19-16 से हराकर प्रतियोगिता
अपने नाम की। मुख्यातिथि अभय शंकर शुक्ला और सुनील चौधरी ने विजेता, उप विजेता और तृतीय स्थान पर रही टीमों के खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के खिलाडिय़ों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेलों का जीवन में अहम महत्व है।
ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…
ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…