मुख्य समाचार

शिमला : 31 मार्च तक बारिश बर्फबारी के आसार, कई स्थानों पर ओलावृष्टि और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के कई भागों में आज से 31 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में आज सुबह से हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए हुए हैं। वहीँ इन दिनों बागवानों के फलो वाले पेड़ो में फूल खिल रहे है जिसमें ओले वृष्टि होने से चिताएं बढ़ सकती है और सब्जियों की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है | मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मौसम विज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि आज कुछ स्थानों पर बारिश जबकि आज से 31 मार्च तक मध्य और उच्च पर्वतीय कई स्थानों पर बारिश बर्फबारी की संभावना है। वहीं निचले और मैदानी भागों में भी बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर अंधड़ चलने और ओलावृष्टि के येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश के ऊना जिला में सर्वाधिक तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

1 hour ago

पांवटा साहिब में दिन के समय खनन वाहनों की एंट्री बंद, उपायुक्त ने किए आदेश जारी

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब में दिन के समय खनन सामग्री से लदे…

2 hours ago

ददाहू में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ),आज डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण…

2 hours ago

शिमला में यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़ —  30 अतिरिक्त जवान तैनात

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ) शिमला शहर में यातायात को प्रभावी ढंग से संचालित करने…

2 hours ago

उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी, मैदानी इलाकों में तेज धूप; 5 मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को मौसम ने…

4 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गिरिपार-आँजभोज की परिचय बैठक सम्पन्न, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में आज भारतीय जनता युवा…

23 hours ago