Categories: Uncategorized

ददाहू में नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन


ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ),
आज डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ददाहू क्षेत्र में नशा मुक्त समाज का संदेश देना तथा लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली ददाहू बाजार से होते हुए थाना परिसर तक गई और पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने “नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो”, “नशा मुक्त भारत, स्वस्थ भारत” जैसे नारों के माध्यम से जन-जागरूकता का संदेश दिया।
विद्यार्थियों ने बस स्टैंड, अस्पताल, ददाहू बाजार, थाना परिसर एवं तहसील परिसर में लोगों को नशा न करने के लिए प्रेरित करते हुए प्रतिज्ञा पत्रक (पंपलेट) वितरित किए। रैली के दौरान बच्चों ने स्वयं भी शपथ ली कि वे जीवन में कभी किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देंगे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनेन्द्र गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और मानसिक दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में नशे से दूर रहने और इसके विरुद्ध आवाज उठाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अध्यापक श्री सत्यप्रकाश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा एक घातक बुरी लत है, जिसे रोकने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिन परिस्थितियां आएं, नशे का सहारा कभी नहीं लेना चाहिए। उन्होंने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि देश और समाज को बचाने के लिए युवाओं को जागरूक और सजग रहना होगा।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त स्टाफ एवं सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह जागरूकता रैली क्षेत्र में नशा मुक्ति के प्रति सकारात्मक संदेश देने में सफल रही।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago