मुख्य समाचार

नाहन : मार्ग परिवर्तित, मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर चलने वाले वाहनों का – सुमित खिमटा

सिरमौर (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला दंडाधिकारी सिरमौर सुमित खिमटा ने नाहन के जीएसटी भवन से डा. यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जीएसटी भवन मार्ग पर चलने वाले सभी प्रकार के वाहनों के रूट को 30 मार्च और 31 मार्च 2024 तक डाईवर्ट करने के आदेश जारी किये हैं। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार जीएसटी भवन के सामने स्थापित बैचिंग प्लांट की डिस्मेंटलिंग और लोडिंग के दृष्टिगत इस मार्ग पर वाहनों के परिचालन को डाईवर्ट किया गया है।जारी आदेशों के अनुसार अब 30 मार्च और 31 मार्च 2024 को दो दिन के लिए जीएसटी भवन से मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओर तथा मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जीएसटी भवन की ओर चलने वाले सभी वाहनों के मार्ग को डाईर्वट करते हुए वाया गुन्नुघाट, अग्रसैन चौक, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होते हुए दोनों तरफ चलाने के निर्देश किये गये हैं। जिला दंडाधिकारी द्वारा जारी इन आदेशों में कहा गया है कि आदेशों की उल्लंघना करने वालों पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। यह आदेश 30 मार्च से 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

9 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

9 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

13 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

13 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

16 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

16 hours ago