मुख्य समाचार

नारग में 09 और 10 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा मां नगरकोटी मेला : डॉ0 संजीव कुमार धीमान

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

जिला स्तरीय मां नगरकोटी मेला 9 और 10 अप्रैल, 2024 को काली केहड़ क्रिकेट मैदान नारग में बडे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। अध्यक्ष मां नगरकोटी मेला कमेटी एवं एसडीएम सराहां डॉ0 संजीव कुमार धीमान ने बुधवार को ग्राम पंचायत हाल नारग में मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी यह जानकारी। उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 9 अप्रैल को मां नगरकोटी देवी की पारंपरिक पूजा अर्चना से होगा। इसके उपरांत मां नगरकोटी देवी की पालकी की शोभायात्रा मंदिर से काली केहड़  मैदान तक पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ लोगों के दर्शन के लिए निकाली जाएगी, जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग एवं श्रद्वालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दोनों दिन सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे और प्रदेश के कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। सांस्कृतिक संध्याओं में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी और प्रदेश के प्रसिद्व लोक कलाकारों को भी आमंत्रित किया जाएगा। मेले के दौरान स्थानीय स्कूलों के बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे और विभिन्न खेल जिसमें वालीबाल व कबड्डी प्रतियोगिता के अलावा मेहंदी, मटका फोड़ व रस्साकशी इत्यादि प्रतियोगिताओं सहित मैराथन दौड़ का आयोजन भी किया जाएगा। मेले के अंतिम दिन 10 अप्रैल को विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा जिसमें प्रदेश व देश के अन्य राज्यों के पुरुष पहलवान भाग लेंगे। एसडीएम ने बताया कि मेले को सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न उप समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें कार्यकारी समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, वित्त एवं लेखा, स्वागत व प्लॉट आवंटन इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया। बैठक में मेले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार नारग दीपक सूद, खंड विकास अधिकारी रमेश शर्मा, सीडीपीओ दीपक चौहान, मेला कमेटी के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

9 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

9 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

9 hours ago

हिमाचल में फिर रौद्र होगा मानसून: 10-11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को तैयार…

10 hours ago

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक…

10 hours ago

दुष्कर्म, धमकी और पांच लाख के गहने चोरी का आरोप; सुंदरनगर में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…

14 hours ago