मुख्य समाचार

श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेला 13 अप्रैल से मनाया जाएगा : राज कुमार ठाकुर

राजगढ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

सिरमौर जिला का पारंपरिक एवं प्रसिद्व जिला स्तरीय श्री शिरगुल देवता बैशाखी मेला आगामी 13 से 15 अप्रैल, 2024 तक राजगढ़ के नेहरू मैदान में बडे़ धूमधाम से मनाया जाएगा। अध्यक्ष श्री शिरगुल देवता मेला कमेटी एवं एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने बुधवार को उपमंडलाधिकारी कार्यालय के सभागार में मेले की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मेले का शुभारंभ 13 अप्रैल को शिरगुल देवता की पारंपरिक पूजा अर्चना की जाएगी | उसके उपरांत शिरगुल देवता की पालकी की शोभायात्रा पूरे राजगढ़ शहर में पारंपरिक वाद्य यन्त्रों के साथ निकाली जाएगी जोकि राजगढ़ बाजार से होते हुए बस अड्डा, खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय व नागरिक अस्पताल के नीचे से होते हुए मेला ग्राउंड तक निकाली जाएगी जिसमें सैंकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग, श्रद्वालु सहित सभी शिक्षण संस्थानों के बच्चे भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि मेले की तीनों संध्याओं में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों का चयन भी समितियों द्वारा किया जाएगा। मेले के अन्तिम दिन विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के प्रसिद्व एवं लोक कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा जिसमें स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि मेले को सफल बनाने व इसे सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए मेला कमेटी के सरकारी व गैर सरकारी सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि मेले को सफल एवं सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए बैठक में विभिन्न समितियों एवं उप-समितियों का गठन कर दिया गया है, जिसमें धार्मिक आयोजन उप समिति, वित्त एवं लेखा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्मारिका, स्वागत व प्लॉट आबंटन, मंच एवं पंडाल और कुश्ती इत्यादि समितियां शामिल हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से मेले के आयोजन में अपना रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया।

बैठक में तहसीलदार उमेश शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी तपेन्द्र नेगी, नायब तहसीलदार दयानंद शर्मा, मेला कमेटी के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्यों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।  

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

46 minutes ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

51 minutes ago

कोर्ट की पहली मंजिल से छलांग, पुलिस को चकमा देकर भागा चिट्टा आरोपी दो पुलिसकर्मी सस्पेंड,

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है।…

2 hours ago

चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, 67 हजार 200 रुपये नकद भी बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान…

2 hours ago

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago