किन्नौर (सुरजीत नेगी, संवाददाता),
किन्नौर जिला की भावावैली के मूसरंग नामक स्थान में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक नीजि कम्पनी के दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि एक मजदूर को गम्भीर और एक को सामान्य चोट लगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर लगभग एक बजे मुसरंग में रमेश हाईड्रो कंपनी के मजदूर पोर्टल के बाहर बैठ कर खाना खा रहे थे। तो अचानक जोर का धमाका हुआ और खाना खाने बैठे मजदूर खड़े हुए और ग्लशियर से पहले आए भयंकर तुफान की चपेट में आने की बजह से ईधर उधर छिड़क कर पत्थर मे जा गिरे, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक ने कटगांव में अस्पताल में दम तोड़ दिया | मृत्तको की शिनाख्त सीमन कुंडो गांव उरमी झारखंड, बीर्या उराव गांव कुचा टोले झारखंड और रतन लाल कुचा टोले झारखंड के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से कृष्णा नेपाल निवासी को गंभीर चोट लगी है वहीं चंद्र नाथ झारखंड निवासी को हल्की चोट लगी है। हादसे में गंभीर चोट के कारण नेपाल मूल के कृष्णा को कटगांव अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर रैफर कर दिया है। वहीं चंद्र नाथ का कटगांव में ही उपचार चल रहा है | हादसे की सूचना मिलते एसएचओ भावानगर जगदीश ठाकुर टीम सहित मौके पर पंहुचे। वहीं कंपनी के अधिकारी भी तुरंत मौके पर पंहुच गए। पुलिस सहित स्थानीय लोगों और कंपनी ने मृत्तको के शव और घायलों को कटगांव अस्पताल पंहुचाया। मृत्तको के शव को पोस्ट मार्टम उनके साथ कार्य करने वाले साथियों को सौंप दिया गया है। प्रशासन की ओर तहसील दार अरूण कुमार मौके पर पंहुचे। उन्होंने ने हादसे की पुष्टि की है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…