,
मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता ),
हिमस्खलन से बन्द अटल टनल का साउथ पोर्टल बीआरओ ने आज बहाल कर दिया है। बीआरओ ने बर्फ हटाकर नार्थ पोर्टल को मनाली से जोड़ दिया है।बीआरओ की मनाली केलंग, केलंग उदयपुर व केलंग दारचा सड़क बहाली युद्धस्तर पर जारी है। मनाली केलंग मार्ग पर शुक्रवार तक फोर बाय फ़ोर वाहन दौड़ने की उम्मीद है। सिस्सू से नार्थ पोर्टल के बीच बीआरओ की 94 आरसीसी ने मशीनरी की पूरी ताकत झोंक दी है। जहां मशीनरी नही पहुंच पा रही है वहां मैन्युअली भी सड़क से बर्फ हटाई जा रही है। युद्धस्तर पर जुटे बीआरओ के कार्य से लाहुल के लोग खुश हैं। जिला परिषद अध्यक्ष अनुराधा राणा ने बीआरओ के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि घाटी के चारों ओर बीआरओ युद्धस्तर पर सड़क बहाली में जुटा है। बोक्स,,कहां से कहां तक बहाल हुई सड़क,,,पागलनाला से गोम्पाथांग नाला, तांदी जीरो पॉइंट से होमोफुग (पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे), करगा से तांदी डाइट, उदयपुर से नीला ढांक से आगे दलदल (थिरोट से करीब 4 किमी पीछे) और तिन्दी से उदयपुर की तरफ करीब 9 किमी दलदल तक बीआरओ 94 आरसीसी ने सड़क बहाल कर दिया है। जबकि 70 आरसीसी ने करगा जीरो पॉइंट से जिस्पा तक सड़क मार्ग खोल दिया है।बोक्स,,,अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी हिमस्खलन होने से टनल का मुख बन्द हो गया था। बीआरओ ने इसे बहाल कर नार्थ पोर्टल को मनाली से जोड़ दिया है। लाहुल घाटी में सड़कों की बहाली युद्धस्तर पर जारी है,,कर्नल विकास शुक्ल चीफ इंजीनियर बीआरओ योजक परियोजना,,
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…