मुख्य समाचार

रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) में सुरक्षा दिवस धूमधाम से मनाया गया

सुरजीत नेगी/रामपुर बुशहर,
रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट) ने आज 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाकर आज से राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाने का आगाज किया l यह कार्यक्रम रामपुर एचपीएस के बायल स्थित मुख्य कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया l इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलवाई गई और सीआईएसएफ के माध्यम से विभिन्न अग्नि शामक बचाव विधियों का प्रदर्शन किया और किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में उपयोग में लाये जाने वाले उपकरणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l परियोजना प्रमुख एवं मुख्य महाप्रबंधक रामपुर एचपीएस विकास मारवाह ने बताया कि रामपुर एचएचपीएस के विद्युत गृह और सभी कार्य स्थलों पर सुरक्षा के उच्चतम मानकों का पालन किया जा रहा है और यहाँ पर कार्य करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए परियोजना एवं एसजेवीएन का शीर्ष नेतृत्व प्रतिबद्ध है l उन्होंने आगे बताया कि इसी कड़ी में 4 मार्च से 10 मार्च, 2024 को परियोजना प्रभावित पंचायतों के स्कूलों में औद्योगिक सुरक्षा, गृह सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा से सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा और इसी विषय पर विभिन्न चित्रकला, भाषण एवं लघु नाटक आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी l

इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित डीएसपी, आनी चंद्रशेखर ने सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी साँझा की l विभागाध्यक्ष (पीएसआई टीसी एवं सुरक्षा) रौशन कुमार ने बताया कि इस बार के 53 वें राष्ट्रीय सप्ताह का थीम है “ईएसजी (पर्यावरण, सामाजिक और शासन) उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान दें l” उन्होंने बताया कि इस थीम को पूरा करने के लिए परियोजना का सुरक्षा विभाग सदैव सजग है और हम परियोजना प्रबन्धन के दिशा – निर्देशन में बेहतर करने के लिए सदैव तत्पर हैं l

इस मौके पर मुख्य अतिथि/परियोजा प्रमुख विकास मारवाह, विशिष्ट अतिथि परियोजना प्रमुख एलएचईपी सुनील चौधरी , डीएसपी आनी चंद्रशेखर, सीएमओ डॉ. विवेक आनंद सुरीन, महाप्रबंधक प्रकाश चंद, उप महाप्रबंधक डॉ . राजीव सिन्धु, उप महाप्रबंधक सुधीर कुमार, उप महाप्रबंधक रौशन कुमार, उप महाप्रबंधक शैलेश दत्त, उप महाप्रबंधक कौशल्या नेगी, उप महाप्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ प्रबन्धक संदीप नेगी आदि उपस्थित रहे l

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago