ददाहू (हेमंत चौहान),
आज के महाविद्यालय ददाहू में नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से और आदर्श नवयुवक मंडल तिरमली दियाड (कल्याडी)के द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार ने किया। आदर्श नवयुवक मंडल के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह और उनके सदस्यों ने इस कार्यक्रम में उपस्थिति देकर विद्यार्थियों को मतदाता के महत्व के बारे में विचार प्रकट किया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों को अपने मत के सदुपयोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी प्रोफेसर रमेश कुमार ने विद्यार्थी को लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के बारे में विचार प्रकट किए। उसके पश्चात प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मतदान को जन-जन की पुकार करने के बारे में प्रेरित किया कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की विद्यार्थियों ने ददाहू बाजार में रैली निकालकर जनता को मत देने के महत्व के बारे में संदेश दिया। इस कार्यक्रम में डॉक्टर मिल्ला राम चौहान, सुरम्या गुसाई विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…