Uncategorized

शिव मंदिर सनौरा में आरंभ हुआ 11 दिवसीय शिव महापुराण

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

यशवंतनगर के समीप सनौरा मेें स्थित शिव मंदिर में बुधवार को 11 दिवसीय शिव महापुराण का कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ । जिसमें क्षेत्र की सैंकड़ों महिलाओं और पुरूषों ने भाग लिया ।  महा शिवपुराण की कथा आगामी 9 मार्च को शिवरात्रि के पावन पर्व पर सम्पन्न होगी । इस महा शिवपुराण में आचार्य प्रियव्रत शर्मा वेद व्यास की भूमिका निभाएंगें । बता दें कि यशवंतनगर के समीप सनौरा का शिव मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना है । एक सुंदर टीले पर इस मंदिर का निर्माण करीब 17 वर्ष पूर्व चायल टीब्बा मंदिर में पदम विभूषित 1008 महात्मा शंभू भारती द्वारा किया गया था । मंदिर का कार्य देख रहे महात्मा जगमोहन भारती के शिष्य आदर्श भारती ने बताया कि मंदिर के गृह गर्भ में पांच शिवलिंग स्थापित किए गए है जिसमेें पारा, स्फटिक, पीतल, तांबा और नंदीश्वर शिवलिंग विराजमान किए है जबकि मंदिर के मुख्य दिवार पर एक और नंदीश्वर महादेव स्थापित किया गया है जिस पर लोगों विभिन्न पदार्थों से अभिषेक किया जाता है ।

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

महात्मा आदर्श भारती ने  बताया कि शिवरात्रि से पहले बीते आठ वर्षों से लगातार  इस मंदिर में भागवत व शिव पुराण का हर वर्ष आयोजन किया जाता है जिसमें सिरमौर , शिमला और सोलन जिला के हजारों   लोग भाग लेते हैं । इस वर्ष शिव महा पुराण का आयोजन किया जा रहा है  जिसमें आचार्य प्रियव्रत शर्मा  द्वारा अपनी मधुर वाणी से प्रतिदिन साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक शिव  कथा प्रवचन किया जाएगा इसके उपरांत प्रतिदिन मंदिर समिति द्वारा भंडारे का आयोजन किया जाएगा  । 11 दिन चलने वाले इस महा शिव पुराण में  शिव पार्वती  की महिमा का बखान किया जाएगा । उन्होने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए समिति द्वारा सभी सुविधाओं का सृजन किया है और इस मंदिर को सड़क से जोड़ा गया है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

2 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

7 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

8 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

11 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago