मुख्य समाचार

राजकीय महाविद्यालय ददाहू में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

ददाहू (हेमंत चौहान),

राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में नशाबंदी व धूम्रपान निषेध बारे में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन प्राचार्य पवन कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता पोस्टर मेकिंग तथा नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। ड्रग एब्यूज कमेटी के संयोजक डॉक्टर रमेश शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में प्रतियोगिता हुआ कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी में नशाबंदी के विरुद्ध जागरूकता का संदेश घर परिवार अड़ोसपड़ोस को अवश्य मिलेगा। भाषण प्रतियोगिता में आशिमा प्रथम वर्ष ने पहला स्थान श्वेता द्वितीय वर्ष ने दूसरा स्थान वी रेशमा द्वितीय वर्ष में तीसरा स्थान प्राप्त किया पोस्टर मेकिंग में अंजना द्वितीय वर्ष ने पहला स्थान प्रीति तृतीय वर्ष ने दूसरा स्थान और लता द्वितीय वर्ष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है | इसी प्रकार नारा लेखन में प्रियंका प्रथम स्थान पिंकी द्वितीय स्थान लविश स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में डॉक्टर मैलाराम प्रोफेसर सुरैया गोसाई और प्रोफेसर बबीता मेहता ने बतौर निर्णायक की भूमिका निभाई महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पवन कुमार ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया | प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि आज की नवयुग पद को नशे के उपयोग से दूर रहना चाहिए और खेलकूद संगीत और अन्य सामाजिक कार्य में अपना ध्यान केंद्रित करना चाहिए | इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रोफेसर नीलम कुमारी प्रोफेसर अशोक कुमार और सुमित शर्मा उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 minutes ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

31 minutes ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

1 hour ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

1 hour ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

3 hours ago