राजनीति

वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया – अतुल भारद्वाज

धर्मशाला (साक्षी),

वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया, जिसके चलते आज सरकार को यह दिन देखने को मजबूर होना पड़ रहा है। कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व कांग्रेस आलाकमान ने अपने लाव लश्कर के साथ हिमाचल की जनता के मध्य केंद्रीय विश्वविद्यालय को धर्मशाला में स्थापित करने का निर्णय लिया था, लेकिन सुक्खू सरकार ने पैसा अब तक जमा नहीं करवाया और ना ही विधायक के प्रश्न का ज़वाब विधानसभा में दिया | ऐसे में कांगड़ा चम्बा की जनता की जनभावनाओं का निरादर किया। सामाजिक कार्यकर्ता अतुल भारद्वाज ने कहा कि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर सही कहा था कि आत्मसम्मान के साथ कभी समझौता नहीं करना चाहिए।

अतुल भारद्वाज ने कहा कि जिन छह विधायकों को बागी कहा जा रहा है, उन विधायकों ने हिमाचल के आत्मसम्मान की रक्षा की है और आत्मसम्मान को बढ़ाया है, ऐसा प्रदेश की जनता मानती है। जिन विधायकों ने हिमाचल के आत्मसम्मान की रक्षा की है, उन विधायकों को प्रदेश की जनता की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईश्वर सब देख रहा है और यह प्रभु कृपा ही है की बहुमत होने के बाद भी कांग्रेस के राज्यसभा का उम्मीदवार जीत हासिल नहीं कर पाया और अन्तता टॉस करने पर भी भगवान ने उनका साथ नहीं दिया इससे स्पष्ट होगया है की भगवान भी नहीं चाहते कि यह सरकार चले।अतुल भारद्वाज ने कांगड़ा चम्बा की जनता की मांग को दोराहते हुए कहा की मुख्यमंत्री कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से ही बनना चाहिए। वर्तमान सरकार में कांगड़ा-चंबा की उपेक्षा हो रही है, जिसे जनता कदापि सहन नहीं करेगी।

भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मंत्री भी कहने को मजबूर हो गए हैं कि उनकी सुनी ही नहीं जा रही, हमारी बात को माना ही नहीं जा रहा था। प्रदेश सरकार के कई विधायक भी अपने विचारों को व्यक्त कर चुके हैं, सीएम के तानाशाह रवैये के चलते उन्होंने प्रदेश की जनता को नीचा दिखाने का प्रयास किया है। इस सरकार पर दैवीय प्रकोप है जिसने धर्मशाला कि जनता के आंदोलन की अनदेखी की थी था यह उन गरीब किसानो की आह लगी जो हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए संघर्षरत हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

4 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

6 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

3 days ago