मुख्य समाचार

सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदेश में होगा विरोध

कुल्लू, (आशा डोगरा),

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के द्वारा जो भी मजदूर विरोधि नीति लाई जाएगी। उसका गांव-गांव जाकर विरोध किया जाएगा और मजदूरों को उनके हक दिलाने के बारे में भी प्रयास किया जाएगा। मुख्यालय में जिला कुल्लू के ऊपर मंगल बाजार के मुख्यालय में मनरेगा निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता बंजार इकाई की अध्यक्ष भावना चौहान के द्वारा की गई। तो वहीं बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि इस साल संगठन के सदस्यों को बढ़ाया जाएगा और इनकी संख्या इस साल 5000 से अधिक की जाएगी। इसके अलावा मई माह में बंजार में मजदूरों को उनके हक की जानकारी देने के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा। भावना चौहान ने बताया कि यह कार्यशाला दो दिनों तक आयोजित की जाएगी। जिसमें निर्माण व मनरेगा संबंधी कार्यों से जुड़े हुए मजदूरों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में अब गांव-गांव जाकर भी प्रदेश सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा और इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जाएगा। भावना चौहान ने बताया कि मनरेगा निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन बीते कई सालों से मजदूरों की आवाज को उठा रहा है और प्रदेश में उनके हक भी दिलाई जा रहे हैं इसके अलावा बीते माह भी सरकार के खिलाफ संगठन के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया था। ऐसे में सरकार के समक्ष संगठन के द्वारा जो मांगे रखी गई है। उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

2 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

8 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

9 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

9 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

9 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

9 hours ago