अपराध /दुर्घटना

बंजार के घियागी में स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 छात्र हुए घायल

कुल्लू, (आशा डोगरा),

जिला कल्लू के उप मंडल बंजार के घियागी में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार पांच बच्चों को छोटे आई है। जिनमें दो बच्चों को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद अब कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बंजार पुलिस की टीम ने भी मामला दर्ज कर लिया है और अब बस के दुर्घटना के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है । मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस नंबर एचपी 29b 4108 स्कूल के बच्चों को लेकर जब घियागी से बंजार की ओर आ रही थी। तो इस दौरान बस का नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरते समय एक पेड़ से टकरा गई और बस पलटने से बच गई। वरना इस सड़क हादसे में जानी नुकसान भी हो सकता था। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने चालक सहित बस में सवार पांच बच्चों को भी बाहर निकाला। वहीं सभी बच्चों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया और बंजार पुलिस की टीम को भी सूचित किया गया। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार चालक के अलावा छात्र पुष्पेंद्र ठाकुर, दुशाला, युवन कंडवाल, सानवी और गायत्री घायल हुए हैं। ऐसे में दुशाला व युवन कंडवाल को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ढालपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

20 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

23 hours ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago