कुल्लू, (आशा डोगरा),
जिला कल्लू के उप मंडल बंजार के घियागी में एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वहीं इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार पांच बच्चों को छोटे आई है। जिनमें दो बच्चों को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद अब कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बंजार पुलिस की टीम ने भी मामला दर्ज कर लिया है और अब बस के दुर्घटना के कारणों की भी जांच शुरू कर दी गई है । मिली जानकारी के अनुसार निजी स्कूल की बस नंबर एचपी 29b 4108 स्कूल के बच्चों को लेकर जब घियागी से बंजार की ओर आ रही थी। तो इस दौरान बस का नियंत्रण खो गया और बस सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। गनीमत यह रही कि बस खाई में गिरते समय एक पेड़ से टकरा गई और बस पलटने से बच गई। वरना इस सड़क हादसे में जानी नुकसान भी हो सकता था। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने चालक सहित बस में सवार पांच बच्चों को भी बाहर निकाला। वहीं सभी बच्चों को इलाज के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया और बंजार पुलिस की टीम को भी सूचित किया गया। इस सड़क दुर्घटना में बस में सवार चालक के अलावा छात्र पुष्पेंद्र ठाकुर, दुशाला, युवन कंडवाल, सानवी और गायत्री घायल हुए हैं। ऐसे में दुशाला व युवन कंडवाल को बंजार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ढालपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…
निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…
जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…