मुख्य समाचार

शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों के मानदेय में नहीं हुई वृद्धि

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

शिक्षा विभाग में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के लिए इस बजट सत्र में भी मानदेय में वृद्धि नही की गई है, जिसको लेकर कर्मचारी हताश हुए है । शिक्षा विभाग में मल्टी टास्क वर्करों की नियुक्ति दो वर्ष पहले हुई है, लेकिन इनको नाम तो पार्ट टाइम मल्टी टास्क दिया है, लेकिन कर्मचारी सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी सेवाएं दे रहे है । लेकिन बजट सत्र में लगातार दूसरी बार सरकार द्वारा इनके मानदेय में एक रू तक की भी बढ़ोतरी नहीं की गई है । मल्टी टास्क वर्कर जिला के सचिव गुरदेव नेगी ने बताया कि इसको लेकर कई बार मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के समक्ष रखा गया और उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया गया पर अभी तक मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई । वहीं उन्होंने कहा कि पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर शिक्षा विभाग में लगभग सभी दिव्यांग, अनाथ तथा विधवाएं है जिसका सरकार सरेआम शोषण कर रही है । उन्होंने कहा कि इस बजट सत्र में सरकार ने शिक्षा विभाग में कार्यरत मल्टी टास्क वर्करों को छोड़कर सभी वर्गो के लिए मानदेय बढ़ाया है जिसको लेकर कर्मचारी हताश और परेशान है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

2 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

3 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

3 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

3 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

17 hours ago