मुख्य समाचार

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के बच्चों ने किया भ्रमण

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय मंत्रालय द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण हिमाचल के अंतर्गत विद्यालय में अध्यनरत कक्षा नौवीं से कक्षा 12वीं तक के छात्रों द्वारा ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन का भ्रमण किया। जिसमें राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के कक्षा नौवीं से कक्षा 12वीं तक के 103 विद्यार्थियों ने भाग लिया। मनीष गुप्ता तथा मनीष भारद्वाज प्रवक्ता आटोमोटिव द्वारा जानकारी दी गई की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के 103 विद्यार्थी ने ऑन जॉब ट्रेनिंग के तहत आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में भ्रमण किया जिसमें मुख्यता विद्यार्थियों द्वारा इंजन किस प्रकार कार्य करता है तथा उसकी रिपेयर, मशीन की वर्किंग तथा सीएनसी मशीन के तहत किस प्रकार कार्य किया जाता है के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

मनीष गुप्ता तथा मनीष भारद्वाज प्रवक्ता ऑटोमोटीव ने बताया कि इस भ्रमण के माध्यम से विद्यार्थी इंजन मशीन तथा अन्य मशीनों के बारे में जानकारी तो प्राप्त करेंगे ही करेंगे। इसके साथ ही उन्हे यह भी अनुभव प्राप्त होगा कि उद्योगों में किस प्रकार से कार्य करते हैं उद्योगों में किस प्रकार के कार्य प्रणाली रहती है जिससे उन्हें भविष्य में अपने व्यवसाय क्षेत्र में आने पर काफी मदद मिलेगी।

यह भ्रमण दो दिनों 16 फरवरी 2024 से 17 फरवरी 2024 तक राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में रहेगा जिसमें विद्यार्थियों द्वारा संपूर्ण जानकारी प्राप्त होने के साथ-साथ संस्थान में अन्य वेल्डिंग फिटिंग ,मशीनिस्ट इत्यादि ट्रेड के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा कि किस तरह से अलग-अलग ट्रेड्स में कार्य किया जाता है। मनीष गुप्ता तथा मनीष भारद्वाज प्रवक्ता आटोमोटिव ने यह भी बताया कि व्यावसायिक प्रशिक्षण के तहत जो विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं वह अपनी शिक्षा के साथ-साथ 12वीं के उपरांत अपना निजी व्यवसाय तथा उद्योगों में तुरंत जॉब प्राप्त कर सकते है। मनीष भारद्वाज ने यह भी जानकारी साझा की की अभी पिछले वर्ष ही हमारे विद्यालय के छात्र निशांत की मारुति सुजुकी गुड़गांव में प्लेसमेंट हुई है। जो हमारे विद्यालय के लिए गर्व तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का विषय है। विद्यालय से 103 छात्रों के साथ डॉक्टर बलबीर सिंह प्रवक्ता राजनीति शास्त्र, मनीष गुप्ता प्रवक्ता आटोमोटिव, तथा मनीष भारद्वाज प्रवक्ता आटोमोटिव इत्यादि अध्यापकों ने भाग लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

9 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

10 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

10 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

13 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

19 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

20 hours ago