खेल जगत

विनय भगनाल ने क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

देवठी मझगांव वार्ड से जिला परिषद सदस्य विनय भगनाल ने आज करगाणु में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की | यह प्रतियोगिता पिछले 15 दिन से चल रही थी और इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की लगभग 50 टीमों ने भाग लिया | विनय भगनाल ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे | उन्होंने इस प्रतियोगिता को कराने वाली समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से ₹15000 का योगदान दिया | विनय भगनाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक है और इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से भी दूर रखती है | उन्होंने आश्वासन दिलाया कि वह इस क्षेत्र के लिए हमेशा तन, मन और धन से साथ हैं | इस उपलक्ष पर उनके साथ नवीन, यतिन ,विवेक ,अनिल, सौरव, अरुण, कमल ,इत्यादि लोग शामिल रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago