मुख्य समाचार

प्रदीप सूर्या को पच्छाद चुनाव का पर्यवेक्षक किया गया नियुक्त

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व हरियाणा प्रदेश के प्रभारी प्रदीप सूर्या को लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद विधानसभा का पार्टी हाईकमान ने चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। प्रदीप सूर्या जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखते हैं और जमीनी स्तर के युवा नेता है। इनकी जिला के वरिष्ठ लोगों व युवाओं में अच्छी खासी पेठ हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में हिमुडा व हिमाचल पथ परिवहन निगम के निदेशक है। लम्बे समय से संगठन में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहें हैं । संगठन में कार्य करने की कुशलता व अनुभव को देखते हुए पार्टी ने इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए पच्छाद का पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति के लिए विक्रम जेलदार, ज्योति साहनी, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र जाल्टा, पच्छाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मनीष भग्नाल, राम कृष्ण ठाकु,र विकास कँवर, राहुल कँवर, दिनेश तोमर, मनीष ठाकुर, प्रेम सागर, ओमप्रकाश दसटा, विकास शर्मा, भीम सिंह आदि पच्छाद के पार्टी कार्यकर्ताओं ने व युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व जिला अध्यक्ष आनंद परमार का आभार व्यक्त किया हैं ।

Himachal Darpan

Recent Posts

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

1 day ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

2 days ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

2 days ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

2 days ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

2 days ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

3 days ago