खेल जगत

आइसकेटिंग में सानिया ठाकुर ने जीते दो कांस्य पदक

मनाली (रेणुका गोस्वामी, संवाददाता),
लद्दाख में खेलो इंडिया में आइसकेटिंग वर्ग में दो कांस्य पदक जीतने वाली मनाली के पलचान की सानिया ठाकुर का आज घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। आइसकेटिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश ने उनके घर पहुंचने पर पलचान पंचायत घर में सम्मानित समरोह का आयोजन किया। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दो से छह फरवरी तक आयोजित खेलो इंडिया में सानिया ने अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। आइसकेटिंग एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि सानिया ने मनाली व प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है। उन्होंने बताया कि आज एसोसिएशन ने उनके घर पहुंचने पर सम्मानित समारोह आयोजित किया और सानिया को बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बधाई दी। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने भी सानिया को बधाई व भविष्य की शुभकामनाएं दी।

भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं आइस स्केटिंग एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा ने खेलो इंडिया में प्रदेश का नाम रोशन करने पर सानिया को बधाई दी।अमिताभ ने कहा कि प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर का आइस स्केटिंग रिंक बनाने के प्रयास जारी है। आइस स्केटिंग एसोसिएशन आफ इंडिया लाहुल के सिस्सू में व मनाली में आइस हाकी रिंक बनने की तैयारी कर रहा है।उन्होंने कहा कि शीतकालीन एथलीटों के लिए सबसे रोमांचकारी आयोजन -शीतकालीन खेलों का प्रथम चरण पहली बार केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दो से छह फरवरी तक आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि दूसरा चरण 21-25 फरवरी तक गुलमर्ग, जम्मू -कश्मीर में आयोजित किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

2 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

2 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

2 days ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

3 days ago